ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबू रोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू रोड की संगठनात्मक मासिक बैठक मंगलवार को डाक बंगला, आबू रोड में उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, सक्रियता और जनसंपर्क पर आधारित है।
जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक बूथ पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ स्तर पर सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल रूप से जोड़ा जाए तथा आगामी दो माह में प्रत्येक बूथ पर मंडल पदाधिकारियों द्वारा बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता जनता और संगठन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। यदि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनभावनाओं के प्रति सजग रहकर जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहेगा तो पार्टी समाज के हर वर्ग तक अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करेगी।
एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंधल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर शहर में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि आमजन तक सरकार की विकासपरक सोच एवं योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके।
बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूभाई पटेल एवं निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने भी संबोधित किया। अंत में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन महामंत्री भगवती सिंह ने किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंधल, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूभाई पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, मनीष परसाई, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, हरेन्द्र सिंह, रमेश वैष्णव, मंत्री अशोक माली, हेमलता कालेरा, प्रवक्ता रमेश बंजारा, दीपक कुमार, इम्मामुदिन, अमरसिंह, अभिषेक मेरु, अर्जुन सिंह, बबिता माखीजा, संजय कुमार, रत्तीलाल बारोट, सूर्यप्रताप सिंह, मदन कोली, ममता कश्यप, निखिल कुमावत, महावीर अग्रवाल, प्रकाश राणा, आलोक गौड़, सलीम खान, हलीफ बेलिम, लतीफ खान, किशोर परिहार, अशोक कुमार एवं महेंद्र गोहिल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




