Thursday, May 7, 2026

National

spot_img

खण्डार में गूंजा भक्ति का स्वर: सैन समाज के पांच दिवसीय महोत्सव की भव्य शुरुआत 

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर जिले के खण्डार कस्बे में सैन समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक समारोह का शुभारंभ आज भव्य एवं श्रद्धा से परिपूर्ण कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खारी बावड़ी स्थित हनुमान जी प्रांगण से विधिवत रूप से की गई।

कलश यात्रा में सैन समाज की सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए, नाचते-झूमते हुए उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।

यह भव्य कलश यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई समाज के लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके पश्चात आगामी पांच दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना तथा सामाजिक जागरूकता का प्रसार करना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी समिति पदाधिकारियों द्वारा ब्यूरो चीफ बृजेश त्रिवेदी को दी गई।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों एवं समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES