Tuesday, April 21, 2026

National

spot_img

जनगणना 2027: झुंझुनूं में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी,

झुंझुनूं, 18 अप्रैल।
जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण के फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को जिला परिषद सभागार में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अजय कुमार आर्य ने किया।

इस अवसर पर एडीएम आर्य ने जनगणना के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सटीक और गुणवत्तापूर्ण डाटा संग्रहण ही जनगणना की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और पूरी निष्ठा के साथ डाटा एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया।

18 से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों एवं नगर निकायों के फील्ड ट्रेनर्स को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक (कार्यवाहक) विकास भांबू ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स मोतीलाल आलडिया एवं नवीन कुमार सैनी द्वारा जनगणना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं, व्यवहारिक पहलुओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय जयपुर से आए जिला समन्वयक सुभाष यादव ने भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की रूपरेखा और कार्य निष्पादन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्यरत कार्मिकों को दक्ष बनाकर जनगणना 2027 के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करना है।

International

RELATED ARTICLES