Sunday, April 19, 2026

National

spot_img

धानेरा हाईवे पर मौत का मंजर—इको कार और पिकअप की भिड़ंत में महिला की मौत, 15 घायल

जिला ब्यूरों: जोरा सोलंकी

धानेरा। धानेरा हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाओं के साथ लगभग 7 बच्चे भी शामिल हैं, जिससे घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसा से राजस्थान की ओर जा रही एक पैसेंजर इको कार की सामने से आ रही पिकअप डाला से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को तुरंत धानेरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में घायल बच्चों और महिलाओं के दर्दभरे रोने से माहौल बेहद गमगीन हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का एक बड़ा कारण निजी वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरना भी माना जा रहा है। इको कार में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को बैठाया गया था, जिससे दुर्घटना का असर और भी भयावह हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निजी वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

International

RELATED ARTICLES