जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
चिराखान। नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को संतोषी माता गरबा मण्डल द्वारा मंदिर पर माता की पूजा-अर्चना की गई। घरों व मंदिरों में यज्ञ-हवन व अनुष्ठान हुए। जहां नवरात्र मे यज्ञ, हवन जारी थे, वहां पूर्णाहुति दी गई। वहीं, घरों में कन्या पूजन की परंपरा निभाई गई। नवमी पूजन के साथ ही नवरात्र का समापन भी हो गया। साथ ही मंदिरों में घट स्थापना करने वालों ने ज्वारा विसर्जन के साथ ही मां को विदाई दी। कुछ लोग दशमी पर विसर्जन करेंगे। महानवमी के मौके पर जहां शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु देवी दर्शन को पहुंचे। वहीं, घरों, मंदिरों सहित कई जगहों पर हवन, अनुष्ठान भी हुए। कइयों ने कन्याओं के साथ बटुक पूजन किया। जयन्ति माता मन्दिर एवं अम्बाजी मंदिर पर नवरात्र समापन पर हवन हुआ, जिसमें मुख्य यजमान सहित अन्य भक्तगणों ने हवन में आहुतियां दी।

कई घरों में भी हवन और नौ कन्याओं और एक लड़के का पूजन कर कन्याओं को बिंदी, मेहंदी और चूड़ी भेंट कर खीर पुड़ी और चावल का भोजन कराया गया। संतोषी माता गरबा मंडल के तत्वाधान मे गरबा उत्सव का आयोजन दस दिनो तक किया गया जिसमे बच्चों, युवक युवतियां ने जमकर डांडिया रास का आनन्द लेते हुए गुजराती गरबों पर नृत्या किया।एवं समापन दिवस पर गरबा प्रस्तुति देने वाली लड़कियो को समिति के सदस्यो द्वारा प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गयी। तत्पश्चात शुभ मुहूर्त मे महाआरती कर प्रसाद वितरित कर घट विसर्जन किया गया। गाव के विभिन्न हिस्सों में आकर्षक विद्युत सज्जा से गरबा पंडाल और मंदिरो को सजाए गये थे।गाव में अम्बाजी दुर्गा उत्सव समिति, तेजाजी मंदिर गरबाा उत्सव समिति ,देवनारायण गरबा उत्सव समिति आदि समितियो द्वारा घट स्थापना की गई थी।




