Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ चित्रांश शर्मा

शाहपुरा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को खंड शाहपुरा द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा एवं खंड अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। रैली के बाद शिक्षक उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सरकार की नौकरशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
ज्ञापन में शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश सहित समस्त अवकाशों को यथावत बनाए रखने, तृतीय वेतन श्रृंखला सहित सभी संवर्गों के स्थानांतरण करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियां शीघ्र करने तथा क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पदस्थापन करने की मांग की गई। इसके साथ ही शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, आरजीएचएस योजना को सुचारू रूप से जारी रखने, प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने तथा पंचायत सहायक संविदा शिक्षकों को नियमित करने सहित लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई गई।
महासंघ पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगामी 29 मई को जिला स्तर पर, 5 जून को बीकानेर निदेशालय पर संभाग स्तरीय धरना-प्रदर्शन तथा 10 जून को जयपुर संभाग पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
इस दौरान संभाग महिला मंत्री इंदिरा धूपिया, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमावत, जिला महिला संगठन मंत्री प्रिया सोनी, जिला मीडिया प्रभारी हनुमान प्रसाद शर्मा, पूर्व जिला संगठन मंत्री शिवचरण शर्मा, खंड मंत्री राकेश सोनी, खंड महिला मंत्री शांति धाबाई, खंड कोषाध्यक्ष नयन बुला, सभाध्यक्ष मोहन लाल कोली, लोकेश धाभाई, अशोक सुथार, सुधीर शर्मा, मनोज सोनी, चुटकी लुहार, हरिनिवास खारोल, नवरत्न मल बगड़िया, संजय त्रिपाठी, ममता खींची,गायत्री मीणा, विष्णु शर्मा,संजना शर्मा, किरण खटीक,मुमताज बेगम, प्रेम चौधरी,चंद्र किरण मीणा, सीता जीनगर, प्रियंका चौधरी,सुनीता देवी यादव, चंद्रकांत शर्मा, रेखा सिंघवी, चंद्रकला झाला,ज्योति जैन,सीमा गौतम,रेखा चौहान,गिरजा कंवर, मोनिका शर्मा, पंकज सोनगरा, राहुल दाधीच, शिवराज धाकड़, शिवराज कुम्हार, कुलदीप कलाल, हरिओम शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित रहकर विरोध दर्ज कराया।

International

RELATED ARTICLES