Sunday, March 29, 2026

National

spot_img

बिसाऊ पुलिस थाना का निरीक्षण

सुरेश सैनी

थानों की व्यवस्थाओं, लंबित प्रकरणों की प्रगति, अपराध नियंत्रण एवं जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है, क्योंकि समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पुलिस का बेहतर व्यवहार, पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित हो रही है तथा आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।
आज दिनांक 02-10-2025 को जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस द्वारा पुलिस थाना बिसाऊ का निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा थाने के मालखाना, बैरिक, एचएम कार्यालय, हवालात, थाना परिसर, कम्‍प्‍यूटर कक्ष, मैस, थाना भवन आदि का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारी / कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। थाना स्टाफ को जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी।
उन्होने थाने के अपराधों की समीक्षा की जाकर पेंडिंग प्रकरणों में जल्द अनुसंधान पूर्ण कर नतीजा पेश करने के निर्देश दिये। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करने, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर विशेष ध्यान देने, थाना कार्यालय व परिसर की समय-समय पर साफ-सफाई करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रयास करने, बिसाऊ से लगती अन्तर जिला सीमा पर प्रभावी गश्त कर अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिये गये।

International

RELATED ARTICLES