जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
सरदारपुर – श्री राजेन्द्र सूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर राजगढ़ में दिनांक 30/09 2025 को जिला स्तरीय पुरुष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर एल. एस अलावा की अध्यक्षता एवं कीड़ा प्रभारी प्रोफेसर डॉ राकेश शिंदे के नेतृत्व में सफल आयोजन किया गया |
कार्यक्रम के पश्चात सर्वप्रथम मां सरस्वती जी एवं गुरु देव का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया |
प्राचार्य के आशीष वचन मुख्य अतिथि जन भागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मंडलोई के स्वागत भाषण से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया डॉ राकेश शिंदे द्वारा खिलाड़ियों को अनुशासन में रहते हुए निरंतर कड़ी मेहनत अर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने हेतु कहा गया |
कीड़ा अधिकारी डाक्टर रीना खांडेकर द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के आधार पर शतरंज प्रतियोगिता को चयन समिति सदस्यों श्रीमान प्रवीण माने , डॉ हिमांशु भालसे, डॉ सवसिंह चौहान एवं आबिटर कुलदीप चौहान के साथ संपन्न कराया गया |
जिले से कुल 4 शासकीय महाविद्यालय धार, धामनोद, सरदारपुर एवं अशासकीय महाविद्यालय आदर्श धामनोद जिसके टीम मैनेजर यश परमार , आशीष कुशवाह एवं डॉ रंजना पाटीदार की टीमों ने सहभागिता की थी जिनमें से विजेता टीम महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार रही जिसकी टीम मैनेजर डॉ रंजना पाटीदार थी जिन्हें विजेता ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया उप विजेता के रूप में आयोजक टीम श्री राजेन्द्र सूरी शासकीय महाविद्यालय राजगढ़ रही जिसके खिलाड़ी रमेश भंडारी, यश परमार, दिशांत, लक्ष्यद्वीप ने मिलकर यह उपलब्धि प्राप्त की
जिन्हें उप विजेता ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया अन्य टीमों के खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्राचार्य, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष एवं कीड़ा प्रभारी द्वारा वितरित किए गए |
प्रतियोगिता का संचालन प्रो आर. क.जैन चेयरमैन वाणिज्य विभाग देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर द्वारा किया गया जिन्होंने खेलों से जुड़ी विभिन्न बारिकियों के बारे में खिलाड़ियों को बताया
महाविद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ द्वारा प्रतियोगिता में अपना सहयोग प्रदान किया
जिसमें प्रो सरिता जैन, डॉ.डी. एस मुजाल्दा, डॉ ममता दास, डॉ बीएस बघेल, प्रो सुरेन्द्र रावत, डॉ रीना खांडेकर, डॉ निधि बाजपेई, श्रीमती लालिमा विजयवर्गीय, डॉ राधा आलसे, डॉ बसंती मुजाल्दा, अंजली भाटी, विजय राजे दरबार, महेश उपाध्याय, महेंद्र अलावा, दिपेश डांगी, कमलेश चौहान, बिन्दु गोखले, अजय राठौर, मीना अलावा, योगेश सांकला, खुशी गेहलोत एवं प्रतियोगिता में अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे |
आभार वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो सरिता जैन द्वारा किया गया और खिलाड़ियों को बधाई दी गई |




