जयपुर: शहर के गांधी नगर इलाके के एक स्कूल में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना ने न केवल माता-पिता बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्ची स्कूल के बाथरूम में गई थी |पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.आरोपी युवक अनिल ने स्कूल की दीवार पार कर बाथरूम में घुसपैठ की और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया| घटना के समय बच्ची चीखने लगी, जिससे स्कूल के स्टाफ को उसकी आवाज सुनाई दी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और बच्ची के परिजनों को फोन पर दी गई | मासूम के परिजनों को यह खबर सुनकर गहरा सदमा पहुंचा| पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर टीम भेजी|




