संवाददाता : विनीत सिंह
सीतापुर:
राज्य के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के सीतापुर आगमन से जिले का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 2027–29 के चुनावों को लेकर रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
उन्होंने कहा कि समाज को संगठित कर एनडीए की जीत सुनिश्चित करनी है। बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा— “यह मामला उन दोनों नेताओं का है, हम अपने गठबंधन को जिताकर समस्याओं का समाधान करेंगे।”

मंत्री ने कुछ छुटभैया नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि “ऐसे लोग नाव में छेद करने का काम करते हैं, उनसे सावधान रहना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि पार्टी को खड़ा करना केवल भारतीय जनता पार्टी जानती है।
मिश्रिख लोकसभा सीट को लेकर मंत्री संजय निषाद ने 2029 के चुनाव में दावेदारी ठोंकी। उन्होंने कहा कि “मिश्रिख क्षेत्र में निषाद समाज की संख्या अधिक है, इसलिए हमारी दावेदारी मजबूत है।”
आजम खान से जुड़े सवाल पर उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा— “बहुत देर हो गई आते-आते,” जिस पर कार्यकर्ताओं में ठहाके गूंज उठे।
सीतापुर दौरे के दौरान मंत्री ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और समाज को जोड़ने का आह्वान किया।




