संवाददाता : चित्रांश शर्मा
शाहपुरा- रघुनन्दन सोनी अध्यक्ष एवं आयुक्त रिंकल गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2025 से 17.10.2025 तक शहरी सेवा शिविर 2025 का आज दिनांक 17.10.2025 को वार्ड न. 35 का नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान पालिका द्वारा जन्म प्रमाण पत्र 11, मृत्यु के 1 जारी किया गया एवं साथ ही 25 रोड लाईट को दुरस्त की गई व 1 लाईट नई लगायी गई तथा शिविर में 2 सफाई से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उस स्थान की तुरन्त सफाई करवाई गयी। विद्युत विभाग द्वारा 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरक पोषाहार के 2 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के अन्तर्गत 2 आवेदन प्राप्त हुआ जिसका निस्तारण किया गया। पोषण ट्रेकर पर 1 की एफआरसी व ई केवाईसी की गई। चिकित्सा विभाग द्वारा 389 व्यक्तियों की जांच की गई। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष रघुनन्दन सोनी, आयुक्त रिंकल गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष पंजक सुगन्धी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़, पार्षद मोहन लाल गुर्जर, स्वराज सिंह, मोहम्मद ईशाक, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश धाकड़, एवं पार्षद प्रतिनिधि मुकेष कुम्हार, पुष्पेन्द्र कोली तथा नोडल अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियन्ता कुलदीप जैन, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत वैष्णव, सहायक लेखाधिकारी कुन्दनलालमीणा चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. विभाग, जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




