Tuesday, February 10, 2026

National

spot_img

बुहाना थाने में 20 हजार की रिश्वत मामले में ACB का छापा, विभाग में हड़कंप

पुखराज पंड्या

झुंझुनूं जिले के बुहाना थाने में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक हैड कांस्टेबल संतोष कुमारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी हैड कांस्टेबल ने एक मुकदमे में मदद करने के नाम पर शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की अवैध मांग की थी।

शिकायत मिलते ही ACB ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। DIG राजेश सिंह के निर्देशन में DSP शब्बीर खान के नेतृत्व में टीम ने योजना बनाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही संतोष कुमारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

ACB अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसमें किसी अन्य अधिकारी की संलिप्तता तो नहीं है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के संदेश के रूप में देखी जा रही है।

International

RELATED ARTICLES