बृजेश त्रिवेदी
खण्डार शहर में निरीक्षण गृह के पास नायपुर रोड खंडार स्थित गणेश माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सप्तशक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में शहर की महिलाओ ने भागीदारी की सर्वप्रथम सरस्वती मां के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रामनाथी मीणा सीबीईओ खंडार एवं विशिष्ट अतिथि संजीविका स्वर्णकार थी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता एवं मुख्य वक्ता श्रीमती सुमन श्रीमाल रही। मंच संचालन श्रीमती मिथिलेश जांगिड़ ने किया। बाद में कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में सीबीईओ मैडम ने कहा कि महिलाएं ही परिवार की धुरी होती है अतिथियों ने कुटुंब प्रबोधन संयुक्त परिवार पर्यावरण संरक्षण पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना सहित अन्य विषयों को विस्तार से समझाया कार्यक्रम में सभी आचार्य ,आचार्याओं का सहयोग रहा एवं कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की संयोजिका ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।




