चित्रांश शर्मा
शाहपुरा। भारत सरकार व राजस्थान सरकार के निर्वाचन विभाग, एस.ए.आर. तथा चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नंबर 7 में पोलियो बूथ संख्या 103 तथा भाग संख्या 127 व 128 पर पल्स पोलियो अभियान एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम एक साथ आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद स्वराज सिंह, तहनाल बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार बेरवाल, बीएलओ विजेंद्र यादव, भगवत सिंह, चिकित्सा विभाग से मीनू सेन, सतीश लखारा, सोनिया लखारा, तथा मोहम्मद फरहान उपस्थित रहे।
इस दौरान वार्ड निवासी अजय पाटोदिया के जुड़वां बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु टॉफी व फल वितरण भी किया गया।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं और मतदाता सूची पुनरीक्षण में सही जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें।




