चित्रांश शर्मा
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में पुराने सिक्के, डाक टिकट्स, विदेशी मुद्राओं आदि की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । मीडिया प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी पंडित लादूराम व्यास के सुपुत्र सोमेश्वर व्यास द्वारा पुराने सिक्के, डाक टिकट्स, विभिन्न प्रकार की मेच बॉक्स कार्ड, विभिन्न विदेशी मुद्राओं का संकलन किया गया जिसकी प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय विद्यालय में किया गया । प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने किया ।
मीणा ने कहा कि सोमेश्वर जी व्यास द्वारा किया गया यह संकलन एक अनुकरणीय पहल है । इनके माध्यम से बालकों में पुरानी चीजों को सहेजने की प्रवृत्ति जागृत होगी तथा सिक्कों के इतिहास, मुद्राओं के प्रकार, विभिन्न डाक टिकट्स पर छपे महापुरुषों के चित्र, शाहपुरा राजाधिराज के द्वारा जारी किए गए समय-समय पर आदेश पत्र, फुलिया गेट के दरवाजे की चाबी यह सभी संकलन बच्चों में एक नई प्रेरणा प्रदान करेंगे ।
इस अवसर पर संकलन व संग्रहण कर्ता सोमेश्वर व्यास ने बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए प्रदर्शनी में उनके द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया । प्रदर्शनी में मैच बॉक्स कार्ड, डाक टिकट्स, विभिन्न प्रकार के सिक्के व मुद्राएं आदि बच्चों के लिए आकर्षण का विषय रहा । कक्षा 6 से 12 के भैया बहनों ने प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया तथा अपने जीवन में भी कुछ नया करने का संकल्प दोहराया ।




