चित्रांश शर्मा
जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान व देवस्थली नेत्र चिकित्सालय भीलवाड़ा द्वारा पूर्व विधायक स्वर्गीय महावीर प्रसाद जीनगर की 5वी पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार पहुँचाने के उद्देश्य से शाहपुरा में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामलाल जी जाट पूर्व राजस्व मंत्री जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भीलवाड़ा व अध्यक्षता पूर्व प्रधान गजराज सिंह राणावत के द्वारा किया जायेगा आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक देवस्थली व गोरी देवस्थली द्वारा मरीजों की आँखों की विस्तृत जाँच की जाएगी और चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी। शिविर में मोतियाबिंद,जाला, भेंगापन, पलक संबंधी समस्याएँ, पिटीरियम, ग्लूकोमा आदि बीमारियों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऑपरेशन देवस्थली चिकित्सालय भीलवाड़ा में किया जायेगा
आयोजक पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठाएँ और अपने तथा अपने परिजनों की नेत्र जाँच अवश्य कराएँ।
यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए नेत्र उपचार सुलभ कराने की एक महत्वपूर्ण कार्य है
शिविर की तिथि: रविवार, 7 दिसम्बर 2025
समय: प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: दीनदयाल धर्मशाला, जिला चिकित्सालय के सामने, शाहपुरा
निवेदक :संदीप जीनगर सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र




