Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

शाहपुरा में त्रिमूर्ति चौराहा अखाड़ा प्रतियोगिता संपन्न, वीर बजरंग अखाड़ा अरवड़ बना विजेता

ब्यूरो चीफ: चित्रांश शर्मा, शाहपुरा (भीलवाड़ा)

नगर पालिका शाहपुरा के तत्वावधान में गुरुवार को त्रिमूर्ति चौराहा पर अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लेकर अपनी पारंपरिक कला और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में श्री वीर बजरंग अखाड़ा, अरवड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं बजरंग अखाड़ा, अरवड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹8,500 की पुरस्कार राशि हासिल की। श्री बालाजी अखाड़ा, कल्याणपुरा तृतीय स्थान पर रहा, जिन्हें ₹7,000 की पुरस्कार राशि दी गई।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सत्यनारायण कुमावत (एसीबीओ), महावीर मीणा (बीडीओ) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में विजेता अखाड़ों को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजन को परंपरागत खेलों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

International

RELATED ARTICLES