Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

खरगोन में अवकाश के दिन भी जारी एचपीवी टीकाकरण अभियान

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले, खरगोन (म. प्र.)

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। होली के अवकाश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रही और जिले के 9 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 465 किशोर बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोर बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिदिन टीकाकरण की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण है। किशोरावस्था में एचपीवी टीका लगवाने से इस संक्रमण से होने वाले कैंसर की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। समय पर टीकाकरण से हजारों जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

जिले में यह टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से प्रारंभ हुआ है, जो आगामी 90 दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. होल्कर सिंह चौहान ने जिले की जनता से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं, ताकि वे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकें।

International

RELATED ARTICLES