ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी
जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भनौली गांव स्थित जामा मस्जिद के सामने आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पश्चिम एशिया में हो रही घटनाओं को लेकर गहरी चिंता जताई। समुदाय के लोगों का कहना था कि निर्दोष लोगों पर हो रहे हमलों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए शांति, इंसाफ और मानवता की रक्षा की मांग उठाई।
इस मौके पर मोहम्मद आका, सिब्ते मोहम्मद, जोहर अब्बास, सलमान हैदर और मौलाना खादिम सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्याय की अपील की।
वहीं प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति सामान्य और नियंत्रण में रही।




