ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी
झुंझुनूं, 8 मार्च।
झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आबूसर में जयसिंह झाझड़िया द्वारा स्थापित नव निर्मित सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन विधायक Rajendra Bhambu एवं भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री Shravan Bagdi द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में मंचस्थ श्रवण सिंह बागड़ी, बी.एल. चौधरी (एसई, सोलर एवीवीएनएल), शिवकरण जानू, आबूसर सरपंच रोहताश, सरपंच ओम मोगा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में रामकुमार झाझड़िया (एक्सईएन), राजेश पूनिया (एसई), नंदलाल चौधरी, लक्ष्मी कुलहरी, जैलाल, दौलतराम, नरेश, माखन, सोहनलाल, जसवंत, भागीरथ ठाकरान, देवकरण ठाकरान, इन्द्राज ठाकरान, केसरदेव कुलहरी, अमरसिंह, जसवंत किसान, रणवीर तेतरवाल और सुल्तान जांगिड़ सहित ग्राम पंचायत आबूसर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके पश्चात नवगठित कालीपहाड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा विधायक Rajendra Bhambu का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि यशपाल ने की, जबकि बगड़ नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन गोविन्द सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर रोहिताश सिंह, संतोष सिंह, सायर सिंह, कैप्टन जयवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, दिनेश सिंह, बनवारी सिंह, राजेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, शक्ति सिंह, सन्तकुमार और प्रेम सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए विधायक का स्वागत किया।




