ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबू रोड। पवित्र रमजान माह के अवसर पर आज आबू रोड शहर की छोटी मस्जिद में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के भामाशाह एवं समाजसेवी गोविंद प्रसाद अग्रवाल और सागरमल अग्रवाल की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने भाग लेकर रोज़ा खोला।
इस मौके पर गोविंद प्रसाद अग्रवाल और सागरमल अग्रवाल ने शहर में कौमी एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने सभी देशवासियों के नाम संदेश देते हुए कहा कि देश में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारा हमेशा बना रहना चाहिए।
रोज़ा इफ्तार के बाद छोटी मस्जिद के मौलाना इमाम उल हसन सहित सभी मोमिन भाइयों ने मिलकर आबू रोड शहर और पूरे देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दुआ के पश्चात उपस्थित लोगों ने आयोजन के लिए गोविंद प्रसाद अग्रवाल, सागरमल अग्रवाल और पूरे अग्रवाल समाज का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सागरमल अग्रवाल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, वरुण गौतम, सुरेश भाई अग्रवाल, मोहम्मद शकील, नवीन सांखला, दिलावर खान पठान, सुमेर सिंह, शकील कुरेशी, रहीश कुरैशी, आबिद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




