ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं
झुन्झुनू जिले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। झुन्झुनू पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थाना मण्ड्रेला प्रभारी कैलाशचन्द के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना पिलानी में दर्ज धारा 8/20 NDPS एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान:
- नाम: सुमित पुत्र सुरेन्द्र कुमार
- उम्र: 23 वर्ष
- निवासी: वार्ड नंबर 14, पुराना थाना मेन बाजार, पिलानी
पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। अंततः 16 मार्च 2026 को अथक प्रयासों के बाद उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस टीम:
- कैलाशचन्द, थानाधिकारी, थाना मण्ड्रेला
- विजेन्द्र (हेड कांस्टेबल)
- नरेन्द्र (कांस्टेबल)
पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले में गहन पूछताछ जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।
👉 यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती देती है।




