ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं
झुंझुनूं। जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो गई है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के मार्गदर्शन में तथा जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) डॉ. निकिता राठौड़ के कुशल प्रबंधन में सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। प्रशासन की मुस्तैदी का असर अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है और एलपीजी सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडर की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। दो नंबर रोड क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोषियों पर सख्ती बरती गई, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा है।
प्रशासन की इस पहल से न केवल सप्लाई व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि आम जनता को भी राहत मिली है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।




