ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा, मानसा
मानसा में आयोजित बाबा योगी पीर मेले के अवसर पर चाहिल फाउंडेशन समाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सराहनीय सेवा कार्य किया गया। फाउंडेशन की ओर से मेले में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए चाय-पकोड़ों के लंगर का विशेष प्रबंध किया गया, जिससे बड़ी संख्या में संगत ने लाभ उठाया।
चाहिल फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. गुरतेज सिंह समाओं ने सभी श्रद्धालुओं को मेले की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि फाउंडेशन पिछले 17 वर्षों से लगातार इस प्रकार की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के साथ-साथ संस्था पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक है और नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाती रहती है।
इस अवसर पर उनके साथ गुलजार सिंह, मगर सिंह (पूर्व सरपंच), गुरबिंदर सिंह भठल, कुलदीप सिंह अलीसेर सहित अन्य सेवादारों ने भी तन-मन से सेवा में भाग लिया।
फाउंडेशन के इस प्रयास की संगत और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।




