Wednesday, March 25, 2026

National

spot_img

टीबी के खिलाफ जंग झुंझुनूं में 100 दिन का बड़ा अभियान शुरू

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 24 मार्च:
विश्व क्षय दिवस के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सौ दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत जनजागरूकता रैली के साथ की गई। इस अभियान का उद्देश्य जिले को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करना और आमजन में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पार्क से हुआ, जहां मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, जिला परिषद के सीईओ कैलाश यादव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों—रोड नंबर एक, रोडवेज बस स्टैंड, बीडीके अस्पताल और शहीद कर्नल जेपी जानू मार्ग से होकर निकली। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने टीबी उन्मूलन से जुड़े नारे लगाते हुए आमजन को जागरूक किया।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में ही देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया था, जिसे साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक जांच सुविधाओं और प्रभावी उपचार प्रणाली के माध्यम से टीबी रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि 236 चिन्हित हाई रिस्क गांवों में शुरू किया गया यह 100 दिवसीय अभियान जिले के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में सघन टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत गांवों की पूरी आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित कर एक्स-रे एवं नॉट (NAAT) जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान को अगले 100 दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग जिला एवं ब्लॉक स्तर पर की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र भाम्बू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजयसिंह मांजू, उम्मेद सिंह महला, जिला कार्यक्रम समन्वयक आनंद चौधरी, मोहन चाहर, बीएचएस मंगलचंद एवं एएनएमटीसी प्रभारी सुरेंद्र डिग्रवाल सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रैली में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और टीबी उन्मूलन के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने का संदेश दिया। यह अभियान जिले में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

International

RELATED ARTICLES