जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
सरदारपुर – ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मध्यप्रदेश की सरदारपुर इकाई द्वारा गुरूवार को विधायक कार्यालय सरदारपुर पर पहुचकर क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे बताया है कि वर्तमान में जो जनवरी 2026 से पी.बी.आई. लक्ष्य प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को दिया गया है वह लक्ष्य पूर्ण कर पाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा दिए गये ज्ञापन में मांग की गयी है कि पी.बी.आई. लक्ष्य में संसोधन कर जो चिकित्सकीय लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण करने में सभंव हो ऐसा परिवर्तन किया जाये साथ ही वर्तमान में दूसरे अन्य राज्यो की तरह प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के मासिक मानदेय में कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि को सम्मिलित कर मासिक मानदेय प्रदान किया जावें जिससे की पी.बी.आई. भुगतान में हो रही समस्या को समाप्त किया जा सके ज्ञापन में मांग की गयी है कि लंबित मासिक मानदेय व कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि यथा शीघ्र दिया जावे विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शीघ्र ही सीएचओ की मांगो को पूर्ण करने की मांग रखी |




