Monday, April 20, 2026

National

spot_img

लाबरिया में पहली बार वॉलीबॉल टूर्नामेंट का धमाका—झाबुआ टीम बनी चैंपियन

ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)

लाबरिया। क्षेत्र में आयोजित खेल टूर्नामेंट उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें झाबुआ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं मेजबान लाबरिया की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

आयोजकों द्वारा विजेता टीम को ₹7100 एवं उपविजेता टीम को ₹2100 की पुरस्कार राशि के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्री राम मंदिर चौक प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन का माहौल और भी जीवंत हो गया।

युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए उप सरपंच नारायण मारू भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज शर्मा, विशेष अतिथि पंडित अल्पेश दवे तथा अध्यक्षता उप सरपंच नारायण मारू भट्ट ने की। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में युवा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को एकजुट करने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।

International

RELATED ARTICLES