Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

शाहपुरा में भाजपा ग्रामीण मंडल की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार और ‘मन की बात’ पर जोर

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा, 7 मई। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा की मंडल पदाधिकारी बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, शक्ति केंद्रों की सक्रियता तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लालाराम बैरवा रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर ने की। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों को शक्ति केंद्रों के विभाजन कार्य को प्रभावी रूप से पूरा करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक शक्ति केंद्र तक सक्रिय रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पार्टी की विचारधारा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने, नए भाजपा कार्यकर्ताओं का निर्माण करने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष भंवर वैष्णव, सत्यनारायण कुमावत, संदीप पटवारी, हीरालाल बेरवा, भूपेंद्र सिंह, महामंत्री भेरूलाल गाडरी, पंचायत समिति सदस्य सांवर गुर्जर, प्रेमराज खारोल, भागचंद खारोल, नेहाल माहेश्वरी, कैलाश सुथार, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संयोजक सुरेश भाट सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES