Friday, May 8, 2026

National

spot_img

मां जयन्ती धाम में गूंजा हर हर महादेव! 21 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ी आस्था

ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)

चिराखान। क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां जयन्ती दिव्य धाम में आयोजित 21 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं भगवान पशुपतिनाथ, शिव परिवार और नंदी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। पांच मई से प्रारंभ हुआ यह आयोजन 10 मई तक चलेगा, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को फलाधिवास सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए। आयोजन में मुख्य यजमान दिनेश पाटीदार नराणमोतीवाले (दसाई) सहित 41 यजमानों ने पत्नी सहित हवन कुंड में आहुतियां दीं। यज्ञाचार्य देवकीनंदन शास्त्री कानवन एवं गजेन्द्र शर्मा दसाई ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया, जबकि सहयोगी आचार्यों ने मंत्र जाप किया।

यज्ञशाला में वैदिक मंत्रों और आहुतियों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु दिनभर परिक्रमा करते रहे। यज्ञाचार्य देवकीनंदन शास्त्री ने बताया कि जो श्रद्धालु हवन में आहुति नहीं दे पा रहे हैं, वे यज्ञशाला की परिक्रमा कर भी यज्ञ का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ और ईश्वर आराधना से मन की शुद्धि होती है तथा समाज में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नवनिर्मित मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लाभार्थी भगवतीलाल मारु (पदमपुरा) एवं शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा के लाभार्थी कन्हैयालाल पाटीदार एकरंगा (बालौद) द्वारा प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया जा रहा है।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन फलाहार, चाय, भंडारे और ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है। चौ. बालोद, पदमपुरा, खुटपला, चिराखान, बरमंडल, लाबरिया, दसई, खिलेड़ी, फुलेडी और पाना सहित आसपास के अनेक गांवों से श्रद्धालु आयोजन में पहुंच रहे हैं।

आयोजन के दौरान अतिथियों का सम्मान मां जयन्ती की तस्वीर भेंट कर समिति अध्यक्ष अनिल पाटीदार एकरंगा एवं पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल पाटीदार द्वारा किया गया। तीसरे दिन के हवन के पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।

संगीतमय सुंदरकांड ने बांधा समां

महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन रात्रि में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार रात्रि रणावदा मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडल में मुख्य गायक मनदीप दास वैष्णव रहे, जबकि मुरलीदास बैरागी ने ऑर्गन, दिनेश जाट ने ऑक्टोपेड, सचिन शर्मा ने तबला एवं धीरज बैरागी ने ढोलक पर संगत दी।

आयोजन की जानकारी खेमचंद जायसवाल द्वारा दी गई।

International

RELATED ARTICLES