Friday, May 8, 2026

National

spot_img

झाड़ियों में मिला दिव्यांग ऑटो चालक का शव! अमेठी में हत्या की आशंका से सनसनी

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

अमेठी। जिले के जामो थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग ऑटो चालक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भगवानदीन दुबे का पुरवा निवासी राजेश यादव (47) पुत्र शंभू यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, राजेश यादव का शव पूरे पंडित का पुरवा के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनका टेंपो भी खड़ा पाया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजेश यादव की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। उनका कहना है कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

International

RELATED ARTICLES