Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

फुलियाकलां क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राम विकास रथ फुलियाकलां क्षेत्र पहुंचा। ग्राम पंचायत फुलिया कला, सणगारी एवं धनोप में पहुंचे ग्राम विकास रथ का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार रामदेव धाकड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आवश्यकताओं को लेकर अपने सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे। ग्रामीणों द्वारा लिखित सुझाव पर्चियों के माध्यम से सुझाव पेटी में डाले गए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर अगले गंतव्य फुलिया कला एवं खेड़ा हेतम के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार रामदेव धाकड़, पटवारी प्रकाश जाट, ग्राम विकास अधिकारी दीपक मीणा, सहायक सचिव किशन कीर, भाजपा फूलियाकलां मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, सणगारी प्रशासक भागचंद चाड़ा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES