Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

प्रतिभा का परचम: चार्वी विजयवर्गीय ने किया जिले का नाम रोशन

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। बिजोलिया निवासी मुकेश एवं अनिता विजयवर्गीय की सुपुत्री चार्वी विजयवर्गीय ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मांडलगढ़ तहसील में प्रथम तथा भीलवाड़ा जिले में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

चार्वी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई एवीएस विद्यालय बिजोलिया से पूरी की। वह प्रत्येक वर्ष विद्यालय टॉपर रही और अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही।

चार्वी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

चार्वी के दादा रामप्रसाद विजयवर्गीय एवं दादी तुलसी विजयवर्गीय ने बताया कि चार्वी आगे चलकर आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने उसे यह सफलता दिलाई है।

चार्वी की शानदार उपलब्धि पर शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

International

RELATED ARTICLES