Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

अंबेडकरनगर हत्याकांड का खुलासा: 5 लोगों की हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर

ब्यूरो रिपोर्ट:

अंबेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था।

जानकारी के अनुसार 2 मई को थाना अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके चार मासूम बच्चों की हत्या का मामला सामने आया था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही थी कि महिला ने ही बच्चों की हत्या कर फरार हो गई है, लेकिन अगले ही दिन महिला का शव भी करीब 100 मीटर दूर एक नाले में मिलने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस को आरोपी आमिर पुत्र जान मोहम्मद का नाम सामने आया, जो अकबरपुर का ही निवासी था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला से शादी करना चाहता था और उसकी संपत्ति पर भी उसकी नजर थी। इसी लालच और जुनून में उसने महिला और उसके चार बच्चों की निर्मम हत्या कर दी।

4 मई को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुरारी-अफजलपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। मुठभेड़ में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के पास से महिला के सोने के कुंडल, चांदी की पायल सहित अन्य सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस घटना ने समाज में बढ़ते अपराध और लालच की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

International

RELATED ARTICLES