Wednesday, May 13, 2026

National

spot_img

सवाई माधोपुर में अंधड़ का कहर! हम्मीर ब्रिज पर गिरे सोलर पोल, बड़ा हादसा टला

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर। मंगलवार देर शाम आए तेज अंधड़ के चलते सवाई माधोपुर के हम्मीर ब्रिज पर लगे सोलर लाइट के कई पोल उखड़कर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और जान-माल की हानि नहीं हुई।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज पर लगे कई अन्य सोलर पोल भी झुके हुए हैं, जो हल्की हवा में भी गिर सकते हैं। ऐसे में भविष्य में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

इस घटना ने सोलर लाइट पोल की गुणवत्ता और तकनीकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि कमजोर ग्राफ्टिंग और घटिया फिटिंग के कारण पोल गिर गए, जो साफ तौर पर तकनीकी लापरवाही की ओर इशारा करता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पूरे ब्रिज का तत्काल निरीक्षण कर असुरक्षित पोल को जल्द से जल्द ठीक या हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

International

RELATED ARTICLES