ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा
भीखी (मानसा)। सब तहसील भीखी में आज उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब पश्चिम बंगाल और आसाम में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी बहुमत की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के मुख्य चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में गुरतेज सिंह चाहिल समाओं, बब्बी दानेबालीया, सुमीर छावड़ा एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष विवेक जैन, चिंकू सिंगला, डॉ. सुखदेव बबली, पयूष जैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और खुशी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला यूथ अध्यक्ष अजय ऋषि ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसी तरह सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे।
जश्न के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।




