Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

पुलिस अधीक्षक का मेहाड़ा थाने पर औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड व व्यवस्था सुधारने के निर्देश

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनू, 5 मई।
जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कावेन्द्र सिंह सागर ने मंगलवार को पुलिस थाना मेहाड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय रिकॉर्ड, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय एवं स्वागत कक्ष का विस्तृत जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच करते हुए रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। शस्त्रागार में हथियारों की स्थिति की समीक्षा कर उनकी सुरक्षा और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। वहीं मालखाना में रखे जब्त सामानों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान लॉकअप की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एफआईआर एवं परिवादों की समीक्षा कर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्मिकों को कर्तव्यों के प्रति सतर्क, अनुशासित और संवेदनशील रहने के निर्देश देते हुए आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तत्परता बरतने को कहा।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा, वृताधिकारी खेतड़ी एवं थानाधिकारी मेहाड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES