Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न! अधिवक्ताओं ने लड्डू खिलाकर मनाई खुशी

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर झुंझुनू में खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर उच्च न्यायालय परिसर में भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाइयाँ दीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट हनुमान सिंह महला एवं लेखाकार संघ के अध्यक्ष रामावतार कुमावत ने किया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ललित कुमार जोशी ने जीत को अभूतपूर्व बताते हुए इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह विजय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

जोशी ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और संघर्ष को इस जीत का आधार बताया और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इस दौरान प्रमोद महमिया, पवन टाइपिस्ट, सुंडाराम, सतीश कटेवा, महेश शर्मा, संत कुमार सैनी, राजेश महमिया, कृष्ण कुमार महमिया, सैयद अजीज नकवी, सुरेश कालेर, महेंद्र लोटासरा, अजीत राहड, सनवर कुरैशी, जाहिर हुसैन, महेश कौशिक, योगेश कटारिया, आजम फारूकी पीरजी, भवानी शेखावत, योगेश चोमाल और सीए लोकेश अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES