ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में एमडी गैस्ट्रोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डॉ. आदित्य व्यास को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान के राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. आदित्य व्यास की इस उपलब्धि से झुंझुनू जिले सहित विप्र समाज में हर्ष का माहौल है। लांबा निवासी एवं वर्तमान में झुंझुनू में रह रहे उनके पिता विनोद व्यास का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा साफा, माला एवं भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. व्यास की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और समर्पण से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पवन देरवाला, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, संगठन महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष योगेश चोमॉल, युवा जिला अध्यक्ष ललित जोशी, शिक्षाविद सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र भीमसरिया, पुजारी महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी, रामचंद्र पाटोदा, अमित पांडे, सौरव जोशी, प्रवीण शर्मा, अंकित शर्मा एवं विवेक बावलिया सहित विप्र समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




