Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

फुलियाकलां पुलिस का बड़ा एक्शन! हार्डकोर अपराधी सांवरलाल गुर्जर अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

फूलियाकलां। भीलवाड़ा जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना फुलियाकलां एवं डीएसटी भीलवाड़ा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर अपराधी को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी छह प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को हल्का गश्त के दौरान डीएसटी के हेड कांस्टेबल कालूराम धायल को सूचना मिली कि सांगरिया की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर धनोप की तरफ आ रहा है, जिसके पास अवैध पिस्टल एवं कारतूस हो सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम धनोप माता तिराहे पर पहुंची और संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की।

आरोपी ने अपना नाम सांवरलाल गुर्जर निवासी सांगरिया थाना फुलियाकलां बताया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखे बैग से लोहे का पिस्टलनुमा हथियार बरामद हुआ। पिस्टल की मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस मिले। आरोपी से हथियार रखने का लाइसेंस एवं परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल, मैगजीन एवं तीन कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

कार्रवाई में थानाधिकारी राजकुमार, डीएसटी प्रभारी कन्हैयालाल, हेड कांस्टेबल कालूराम धायल सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

International

RELATED ARTICLES