Tuesday, May 5, 2026

National

spot_img

बठिंडा के चनार्थल गांव में भीषण आग गट्ठा स्टॉक जलकर राख, 3 करोड़ का नुकसान

जिला ब्यूरों: समदीप सिंह वड़ैच

बठिंडा (पंजाब)। जिले के गांव चनारथल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब देर रात गट्टा (पैकिंग सामग्री) के बड़े स्टॉक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा स्टॉक इसकी चपेट में आ गया और भारी नुकसान हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक धुआं ही धुआं फैल गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के चलते वे सफल नहीं हो सके।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

International

RELATED ARTICLES