Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

सऊदी अरब में अमेठी के युवक की मौत | 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी

तिलोई। अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक अंतर्गत मंझीटा गांव निवासी अजहर की सऊदी अरब के दम्माम में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि अजहर परिवार के पालन-पोषण और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कर्ज लेकर सऊदी अरब कमाने गए थे। वहां दम्माम में काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर व्याप्त है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

परिजनों ने भारत सरकार और सऊदी प्रशासन से मांग की है कि अजहर के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

International

RELATED ARTICLES