Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

भीलवाड़ा में गूंजेंगे खाटू श्याम के जयकारे | श्री श्याम मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव 30 मई को

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

भीलवाड़ा। धर्मनगरी भीलवाड़ा के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने शास्त्रीनगर सी सेक्टर पार्क स्थित श्री श्याम मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव 30 मई को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्री श्याम मंदिर सेवा मंडल समिति द्वारा इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से श्याम बाबा की आराधना की जाएगी।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिकोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मंदिर परिसर को विशेष रूप से आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा तथा श्याम बाबा की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह 8:15 बजे काशीपुरी स्थित श्री श्याम मंदिर से शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित श्री श्याम मंदिर तक भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर श्याम बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।

वहीं रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक मंदिर परिसर में विशाल भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में मुंबई निवासी प्रसिद्ध भजन गायक एवं इंडियन आइडल रनरअप पन्ना गिल तथा अंतरराष्ट्रीय भजन गायक राजू खण्डेलवाल अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बनाएंगे।

समिति द्वारा वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 30 मई को आयोजित होने वाला श्री श्याम मंदिर का यह वार्षिकोत्सव भीलवाड़ा के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है, जिसमें देशभर के ख्यातनाम भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करते रहे हैं।

International

RELATED ARTICLES