ब्यूरो चीफ: चित्रांश शर्मा, शाहपुरा (भीलवाड़ा)
सरूपगंज ।
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ‘प्रवेशोत्सव’ के अवसर पर श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही एवं विमल वडेरा स्मृति परमार्थ ट्रस्ट, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नि:शुल्क ड्रेस, जूते (चरण पादुका) एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।
संगठन सदस्य रणजीत जीनगर ने बताया कि मुख्य अतिथि सवाराम परिहार के सानिध्य में राजकीय प्राथमिक विद्यालय केदार पादर (मांडवाड़ा देव) में 48, भमरिया (पानिया) में 30, खादरी फली (पानिया) में 67, वड़ा फली (पानिया) में 70 तथा उबागरा (पानिया) में 49 विद्यार्थियों को कुल 264 सेट सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिहार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करते हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में भामाशाह सोहनलाल जैन, सुमित्रा जैन, पदमाराम, शांति देवी, रंजन देवी, जगदीश पटेल एवं प्रेरणास्रोत जगदीश रावल का आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर संगठन सदस्य जितेंद्र बासफोड़, दीपक कलावत, अविनाश, महेंद्र चौधरी, कुमुद चौहान सहित विद्यालय स्टाफ मनोज, लक्ष्मी, रमेश, विमल, मंशाराम, देव प्रकाश एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




