Sunday, May 3, 2026

National

spot_img

रामकोट हत्याकांड: नाले में मिला शव, पुलिस पर लापरवाही और दबाव के आरोप

ब्यूरो चीफ: विनीत सिंह

सीतापुर।
जिले के रामकोट क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है। युवक की हत्या के बाद उसका शव गंदे नाले में फेंके जाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने रस्सी के सहारे नाले से शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। हालांकि, पूरी कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें समय पर घटना की सूचना नहीं दी गई और न ही ग्राम प्रधान को इस संबंध में अवगत कराया गया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने जल्दबाजी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे कई महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी हुई। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब मृतक की बुजुर्ग मां ने थाने में एक आरोपी का नाम हटाने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया।

परिवार का कहना है कि मामले में नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पहले ही एक बेटे को खो चुके इस परिवार के सामने अब भय और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी पारदर्शिता और गंभीरता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है या नहीं।

International

RELATED ARTICLES