Saturday, May 2, 2026

National

spot_img

शाहपुरा की बेटी डॉ. अर्चना कांटिया को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

शाहपुरा की प्रतिभाशाली बेटी एवं मुंबई यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना कांटिया नारानिया को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए “उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन” का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

यह सम्मान वर्षांत बैठक के दौरान दिया गया, जहां डॉ. अर्चना द्वारा लिखित एवं डॉ. शशिकला प्रजापति द्वारा सह-लिखित पर्यावरण अध्ययन (EVS) की नई पाठ्यपुस्तक का भी औपचारिक विमोचन किया गया। इस पुस्तक का अनावरण प्राचार्य प्रो. विजय डी. मेंढुलकर ने किया।

डॉ. अर्चना कांटिया ने अपने अकादमिक करियर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अब तक उनके 29 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और हाल ही में उन्होंने एक पेटेंट भी दायर किया है। वे वनस्पति अनुसंधान एवं सतत विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रही हैं।

राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पीएचडी प्राप्त करने के बाद उन्होंने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, दिल्ली विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और मुंबई विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

डॉ. अर्चना कांटिया, मेवाड़ प्रजामंडल आंदोलन के संस्थापक सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त कांटिया की पौत्री हैं। उनके पिता जयप्रकाश कांटिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से डीजीएम पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा माता सरोज कांटिया गृहिणी हैं।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल कांटिया परिवार बल्कि पूरे शाहपुरा क्षेत्र में गौरव का माहौल है।

International

RELATED ARTICLES