Saturday, May 9, 2026

National

spot_img

उम्मेद सागर नहर कवरिंग कार्य का विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो चीफ: चित्रांश शर्मा

शाहपुरा। उम्मेद सागर बांध की दायीं मुख्य नहर को ढकने (कवर करने) के निर्माण कार्य का आज शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने औचक निरीक्षण किया। कुमावत छात्रावास से जहाजपुर रोड तक चल रहे इस कार्य का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता और आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद ठेकेदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यस्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

डॉ. बैरवा ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

विधायक ने बताया कि नहर को ढकने का यह कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके पूर्ण होने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता व यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

इस दौरान राजेन्द्र बोहरा, पंकज सुगंधी, जीवराज गुर्जर, ललित गुर्जर सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES