ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा
भीलवाड़ा में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों की प्यास और भूख मिटाने के उद्देश्य से पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संस्था द्वारा परिंडे वितरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मुखर्जी पार्क में पेड़ पर परिंडे बांधकर उसमें दाना-पानी डालते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर संधू ने कहा कि गर्मियों में पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराना अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने पीएफए संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराएं।
संस्था के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा जिले में 4100 परिंडों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में जयपुर, टोंक, सिरोही, बांसवाड़ा सहित 18 जिलों में करीब 40 हजार परिंडे वितरित किए जाएंगे।
परिंडे संस्था के मुकेश अजमेरा, नवरत्न बंब, अब्बास अली बोहरा, दिलीप गोयल, सुरेश सुराना एवं रामनिवास लड्ढा से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में निशा जैन, चंदा सोनी, सुनीता मेहता, दिनेश माली, राजेंद्र शेखावत, राकेश सहारा, राजू चौधरी, राजकुमार माली सहित कई लोगों ने परिंडे प्राप्त कर पक्षियों के लिए दाना-पानी की जिम्मेदारी ली।
जाजू ने बताया कि पीएफए संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार परिंडों का निशुल्क वितरण कर रही है, जिससे गर्मी के मौसम में हजारों पक्षियों को राहत मिलती है।




