Saturday, May 2, 2026

National

spot_img

सेमरिया में आग का कहर: बेटी की शादी के सपने जले, परिवार हुआ बेघर 

ब्यूरो चीफ: उमेश पाठक

रीवा। जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलरी बाबइया में विगत दिनों हुई भीषण आगजनी की घटना में श्री अशोक तिवारी का पूरा परिवार बेघर हो गया। बिजली की चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर-गृहस्थी का सारा सामान, नगदी, बर्तन और बेटी की शादी के लिए रखे गहने तक जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी संजय द्विवेदी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिवार का हालचाल जाना, ढांढस बंधाया और अपनी ओर से तत्काल निजी आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने आगे भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

घटनास्थल का मंजर बेहद हृदयविदारक था। जली हुई गृहस्थी और मायूस चेहरों को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान श्री द्विवेदी ने कहा, “जब एक गरीब का घर जलता है तो सिर्फ दीवारें नहीं, पूरी जिंदगी बिखर जाती है। इस आग ने परिवार के सपनों को भी राख कर दिया है। अब इन राख के ढेरों में दबी उम्मीदों को फिर से जगाना हम सबका कर्तव्य है।”

ग्रामीणों के अनुसार आगजनी में पीड़ित परिवार की जीवनभर की जमा पूंजी नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन पटरी पर ला सकें।

International

RELATED ARTICLES