Saturday, May 9, 2026

National

spot_img

आबू रोड स्टेशन पर आरपीएफ का एक्शन! नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर लॉक

ब्यूरो चीफ: इमरान खान

आबूरोड।
आबू रोड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सख्ती बढ़ा दी है। स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से घूमकर न्यूसेंस फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी शिकंजा कसते हुए कई गाड़ियों पर लॉक लगाए गए।

स्टेशन पर लगातार बढ़ती यात्री संख्या और भीड़ को देखते हुए यह अभियान चलाया गया, ताकि परिसर में अव्यवस्था न फैले और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई। आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

International

RELATED ARTICLES