ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड
सिरोही।
महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना नेता अंबादास दानवे के निर्विरोध निर्वाचित होने पर सिरोही जिले के शिवसैनिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारियों ने प्रेस नोट जारी कर हर्ष व्यक्त किया।
जिला प्रमुख रमेश रावल, आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, नरेश लोधी, गोपी कीर एवं राजेश राठौर ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि यह सफलता बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद एवं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि अंबादास दानवे के निर्विरोध निर्वाचन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र सहित राजस्थान के शिवसैनिकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।




